
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विदेशी शराब की तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है! जिसमें दो तस्कर पंकज सिंह और जय बघेल का नाम उभरकर सामने आ रहा है! आबकारी विभाग ने 1.5 करोड़ रुपए की विदेशी शराब बरामद की है! जो फर्जी भूटान परमिट के तहत तस्करी के जरिए गोवा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही थी!

विभाग की बड़ी कार्रवाई से तस्करों का रैकेट उजागर हुआ है! मुखबीर की सूचना पर आबकारी विभाग ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के छतौना गांव में छापेमारी की, जहां एक संदिग्ध कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई! इस शराब की कीमत लगभग सवा करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है! जांच में पता चला कि यह शराब भूटान भेजने के लिए लाई जा रही थी! लेकिन शराब के कागजात और परमिट फर्जी पाए गए! विभाग की ओर से कंटेनर और उसके ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है! और अब पंकज सिंह और जय बघेल की तलाश तेज कर दी गई है!

इस तस्करी में पंकज सिंह का नाम पहले भी कई बार सामने आ चुका है! वह छत्तीसगढ़ में शराब तस्करी के रैकेट में शामिल रहा है! और अब उसकी मिलीभगत के साथ जय बघेल भी इस काले कारोबार में शामिल है! जय बघेल ने कुछ साल पहले आबकारी विभाग में सुपरवाइजर के पद पर काम किया था! और अब दोनों आरोपियों के खिलाफ विभाग गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है!

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी ने जानकारी दी कि यह बड़ी कार्रवाई स्टेट फ्लाइंग टीम और जिला आबकारी टीम की संयुक्त छापेमारी के परिणामस्वरूप हुई! उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कंटेनर में भारी मात्रा में विदेशी शराब भूटान भेजने के लिए लाया जा रहा था! और यह परमिट नकली था! इसके बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कंटेनर और क्रेटा कार समेत शराब के 1000 बोतल से अधिक को जप्त किया?

विभाग के अधिकारी इस मामले में पंकज सिंह और जय बघेल की तलाश में जुटे हैं! यह तस्करी का रैकेट राज्य की छवि के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है! और विभाग इसे समाप्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है!

इस मामले ने छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के कारोबार के गंभीर दुष्परिणामों को उजागर किया है! आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से यह साफ होता है! कि विभाग तस्करी के बड़े रैकेट पर सख्ती से काम कर रहा है! और अवैध शराब के कारोबार को खत्म करने के लिए कदम उठा रहा है! अब देखना यह है! कि पंकज सिंह और जय बघेल जैसे बड़े तस्करों को पकड़ने में विभाग कितनी जल्दी सफलता प्राप्त कर पाता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
