
कोरबा,,, जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भाजपा सरकार के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई पर एक दंपती के साथ मारपीट का आरोप लगा है! एक सीसीटीवी फुटेज जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है! में मंत्री के भाई कौशल देवांगन को एक पति और पत्नी को थप्पड़ मारते हुए देखा जा रहा है! वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है! जबकि मंत्री ने कहा कि अगर उनके परिवार का सदस्य इस घटना में शामिल पाया जाता है! तो कानून उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा!

कोरबा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में पुलिस ने पहले ही कौशल देवांगन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है! और मामले की जांच जारी है! मंत्री लखनलाल देवांगन ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह अभी पूरी जानकारी नहीं रख पाते, लेकिन यदि परिवार का कोई सदस्य दोषी पाया जाता है! तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी!
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से राजनीतिक माहौल गर्मा गया है! और विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे मंत्री के भाई के खिलाफ एक आरोप के रूप में पेश किया है! इस घटना ने चुनावी माहौल को और भी संवेदनशील बना दिया है! जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने पक्ष में प्रचार में जुटे हुए हैं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
