
बिलासपुर,,, नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के दौरान वार्ड क्रमांक 32 स्थित रघुराज सिंह स्टेडियम में फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई! इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया! जिसमें साफ दिख रहा है! कि भाजपा कार्यकर्ताओं और कुछ अन्य लोगों के बीच हिंसक झड़प हो रही है! इस मारपीट के बाद भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और निर्दलीय प्रत्याशी तैयब हुसैन पर इशारे में मारपीट करवाने का आरोप लगाया!
भा.ज.पा. के कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि मतदान के दौरान रघुराज सिंह स्टेडियम में कुछ संदिग्ध लोग फर्जी वोटिंग करने पहुंचे थे! जब इन लोगों को पकड़ा गया! तो उस समय कुछ युवक वहां पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने लगे! इस घटनाक्रम के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि निर्दलीय प्रत्याशी तैयब हुसैन और उनके समर्थकों ने इस हिंसक वारदात को अंजाम दिया है! पुलिस ने मामले में शिकायत के बाद देर रात तैयब हुसैन, बाबा खान, कैफ मेमन, संदीप पाण्डेय और अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया! सिविल लाइन पुलिस ने प्रशांत कश्यप की रिपोर्ट पर कार्यवाही की! इस घटना के बाद से चुनावी माहौल में तनाव बना हुआ है! और अब सभी की नजर इस मामले में आगे की जांच पर है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
