
बिलासपुर,,, थाना सिविल लाईन पुलिस ने तैयबा चौक के पास चाकू लहराते हुए आम लोगों में भय उत्पन्न करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है! आरोपी का नाम नुरेईलाही (20 वर्ष) है! जो फैजनगर तालापारा का निवासी है! पुलिस को मिली सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुँची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया! आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार चाकू जब्त किया गया! इसके अलावा, पुलिस ने तारामंडल व्यापार विहार क्षेत्र में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी चाकू के साथ पकड़ा! उक्त बालक के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की गई और दोनों के खिलाफ धारा 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है!
जप्त सामान: 👇
दो नग लोहे के धारदार चाकू
आरोपी: 👇👇
1. नुरेईलाही पिता अहमद हुसैन, उम्र 20 वर्ष, निवासी फैजनगर तालापारा, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर।
2. विधि से संघर्षरत बालक
पुलिस विभाग द्वारा इस घटना में त्वरित कार्रवाई की गई और शहर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियानों का सिलसिला जारी रखने की बात कही गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
