
जांजगीर-चाम्पा,,, मामूली बात को लेकर हुए विवाद में 9 नाबालिक सहित 11 लोगों ने मिलकर एक युवक को मेला में मौत के घाट उतार दिया! घटना के बाद मेले में कोहराम मच गया! फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 9 नाबालिग समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है!
मिली जानकारी के अनुसार 12 फरवरी 2025 की शाम दीपेश बर्मन निवासी मोहतरा थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार भाठापारा अपने साथियों के साथ शिवरीनारायण मेला देखने आया था! रात्रि 08:30 बजे चौपाटी महिला गार्डन मेला परिसर के पास अपने दोस्त से आपस में बातचीत कर रहे थे! इसी दौरान अनुराग पटेल, धनराज उर्फ कुन्नू वैष्णव, पीयूष यादव एवं उसके अन्य साथियों के साथ मामूली बात को लेकर वाद विवाद हो गया! आरोपियों एवं उनके साथियों ने मृतक दीपेश बर्मन और उनके साथियों से गाली गलौच किया! मना करने पर अनुराग पटेल, धनराज उर्फ कुन्नू वैष्णव, पीयूष यादव एवं उसके अन्य साथियों ने तुम लोग हम लोगो को मना करने वाले कौन होते हो कहकर… गाली गलौच करते हुए बेल्ट, हाथ-मुक्का से ताबड तोड हमला कर दिया! दीपेश बर्मन को सभी लोग मिलकर मारपीट करने लगे! इसी बीच आरोपियों ने अपने अन्य नाबालिग साथियों को भी बुला लिया! इसके बाद माहौल और बिगड़ गया! मृतक को जान से मारने की नीयत से चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया जिससे दीपेश बर्मन को गंभीर चोट आई और मौके पर ही गिर गया!
कुछ लोगों ने दीपेश के भाई को घटना के संबंध में सूचना दी तो तत्काल वह घटना स्थल पर पहुंचा और बीच बचाव किया! लेकिन आरोपियों ने उसके भी गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे! इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले! जब आरोपी वहां से भाग गए तब साथियों की मदद से उसके भाई ने दीपेश बर्मन को ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल लेकर गए! जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया! सूचना शिवरीनारायण पुलिस को मिलने पर विवेक शुक्ला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तत्काल थाना प्रभारी सागर पाठक द्वारा दल बल के साथ अस्पताल पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया!
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व SDOP चांपा यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी अनुराग पटेल, धनराज उर्फ कुन्नू वैष्णव, पीयूष यादव को उसके निवास से हिरासत में ले लिया! तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर जेल भेजा गया है! घटना में 9 विधि से संघर्षरत बाल अपचारियों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया!
गिरफ्तार आरोपी 👇👇👇
01 अनुराग पटेल पिता शीतल पटेल निवासी शिवरीनारायण, थाना थाना शिवरीनारायण
02 धनराज उर्फ कुन्नू वैष्णव पिता संतोष वैष्णव निवासी भटगावं फोकटपारा शनि मंदिर के पास थाना भटगांव, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ
03 पीयूष यादव पिता मोहन यादव निवासी वार्ड नं. 14 शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चापा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
