
बिलासपुर,,, नेहरू चौक से मंगला चौक तक सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की है! यह कार्यवाही नगर निगम के अतिक्रमण शाखा और जोन क्रमांक 3 के द्वारा संयुक्त रूप से की गई! ताकि शहर की सड़कों को अव्यवस्था से मुक्त किया जा सके और नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े! लंबे समय से यहां के फुटपाथ और सड़कों पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया था! जिसके कारण यातायात में रुकावट और पैदल चलने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था!
समझाइश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया
शुरुआत में प्रशासन ने दुकानदारों को बार-बार समझाइश दी थी! और उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए सूचित भी किया था! लेकिन, इसके बावजूद कई दुकानदारों ने बिना किसी परवाह के अपने-अपने दुकानों के सामने सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण जारी रखा! इन दुकानदारों में प्रमुख रूप से महामाया स्वीट्स, कृष्णा स्टील, शिखा स्टील और राजस्थान जलेबी वाला शामिल थे! प्रशासन ने पहले इन दुकानदारों को नोटिस भेजे और उन्हें समय दिया था! ताकि वे अपने अतिक्रमण को हटा सकें! लेकिन जब कोई असर नहीं हुआ, तो प्रशासन ने यह कदम उठाने का निर्णय लिया!
संयुक्त कार्यवाही और जुर्माना
अतिक्रमण शाखा और जोन क्रमांक 3 के अधिकारियों ने मिलकर 60,000 रूपये का जुर्माना इन दुकानदारों पर लगाया! महामाया स्वीट्स पर 10,000 रूपये, कृष्णा स्टील पर 20,000 रूपये, शिखा स्टील पर 20,000 रूपये और राजस्थान जलेबी वाला पर 10,000 रूपये का जुर्माना किया गया! यह जुर्माना अतिक्रमण हटाने में नाकाम रहने के कारण लगाया गया था! इस कार्रवाई के पीछे प्रशासन का उद्देश्य था! कि शहर में सार्वजनिक जगहों पर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों!
प्रशासन का उद्देश्य और संदेश
यह कार्रवाई नगर निगम और प्रशासन की ओर से सख्त संदेश है! कि किसी भी हालत में सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा! यह कदम शहर के नागरिकों को साफ और व्यवस्थित सड़कों की सुविधा प्रदान करने के लिए उठाया गया है! प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी! ताकि शहर को अव्यवस्था से बचाया जा सके और यातायात सुचारु रूप से चल सके!
साथ ही, यह कदम इस बात को भी स्पष्ट करता है! कि प्रशासन दुकानदारों के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने और सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने के मामले में पूरी तरह से प्रतिबद्ध है! इस तरह की कार्यवाहियों से शहर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है! और सार्वजनिक स्थानों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
