
00 मुंगेली जिले में खुलेआम की जा रही है लोकतंत्र की हत्या, भाजपा नेता कर रहे हैं गुंडागर्दी…..पीयूसीएल
बिलासपुर,,, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत तीसरे और अंतिम चरण में मुंगेली जिले में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन फार्म भरने के दौरान की गई गुंडागर्दी, नामांकन फॉर्म ना भरने देने और महिला के साथ बदसलूकी करने को लेकर निर्वाचन आयोग से न्याय की गुहार लगाई गई है! दरअसल यह मामला ग्राम पंचायत खुटेरा, ब्लाक-पथरीया, जिला-मुंगेली की है! इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया और अखबारों की सुर्खियां भी बनी! शुक्रवार को पीयूसीएल के छत्तीसगढ़ स्टेट कमेटी के उपाध्यक्ष लखन सुबोध पीड़ित पक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक रघुसिंह ठाकुर, उनकी पत्नी शैल सिंह ठाकुर और पुत्र विनय सिंह ठाकुर को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब पहुंचे! यहां उन्होंने पूरी घटना की जानकारी देकर निर्वाचन आयोग से ग्राम पंचायत खुटेरा में फिर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर पंचायत चुनाव कराए जाने की मांग की है! पीड़ित दंपत्ति ने बताया कि नामांकन भरने के दौरान उनके साथ भाजपा नेता विनोद सिंह ठाकुर और उनके लोगों के द्वारा बदसलूकी की गई है! नामांकन फार्म ना भरने देने और गाली गलौज किए जाने की शिकायत रघुसिंह ठाकुर द्वारा शासन प्रशासन से लिखित रूप में की गई है! पुलिस थाना में भी रिपोर्ट किया गया! बावजूद आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है! और न ही,उस कथित निर्विरोध सरपंच चुनाव को निरस्त किया गया है! पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में भाजपा सदस्य व सरपंच प्रत्याशी विनोद सिंह ठाकुर ने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी बनने जा रहे रघुसिंह ठाकुर को जोर जबरदस्ती, गाली-गलौज, गुण्डागर्दी कर नामांकन फार्म भरने से रोकने की भरपूर कोशिश की,एवं प्रतिद्वंदी प्रत्याशी की धर्मपत्नि का हाथ पकड़कर दुर्व्यवहार किया! यही नहीं जैसे तैसे भरे गए नामांकन फार्म को निरस्त कर विनोद सिंह ठाकुर को निर्विरोध निर्वाचित कराने में निर्वाचन कर्मचारियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया है!
PUCL ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर लोकतंत्र के हत्यारे को गिरफ्तार करने एवं 23 फरवरी को होने जा रहे इस निर्वाचन को रद्द कर नये चुनाव कराने की मांग की है! सुबोध ने कहा कि इस घटना से यह स्पष्ट हो गया है! कि, वर्तमान में शासन-प्रशासन व निर्वाचन आयोग लोकतंत्र को खत्म कर अपने मनचाही तानाशाही ला रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
