
बिलासपुर,,, 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले में 45 वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए शहीद भगत सिंह युवा मंच द्वारा सी एम डी चौक में शहादत दिवस के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की गई! इस मौके पर शहीदों के सम्मान में मोमबत्तियां जलाई गईं और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई! इस कार्यक्रम में मध्य मण्डल के भाजपा अध्यक्ष पं. देवेंद्र विक्की पाठक, दक्षिण मण्डल भाजपा अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, शहीद भगत सिंह युवा मंच के संस्थापक आशुतोष वासु नामदेव देवेंद्र पाठक सहित शहर के प्रतिष्ठित नागरिक और युवा उपस्थित रहे! कार्यक्रम में सभी ने मौन धारण कर शहीद जवानों की शहादत को सलाम किया और उनकी वीरता को सलाम किया! शहीद भगत सिंह युवा मंच के संस्थापक आशुतोष वासु नामदेव ने कहा कि देश के वीर जवानों की कुर्बानियों को कभी नहीं भूला जा सकता, और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा!
यह श्रद्धांजलि सभा शहीदों के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान को दर्शाती है और यह संदेश देती है कि देशवासियों के दिलों में उन वीर जवानों का स्थान हमेशा रहेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
