
रायपुर,,, नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार मीनल चौबे ने शानदार जीत हासिल की है! उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी दीप्ति दुबे को बड़े अंतर से हराया और महापौर पद पर विजय प्राप्त की! मीनल चौबे को 3,15,835 वोट मिले, जबकि दीप्ति दुबे को केवल 1,62,545 वोट मिले! इसके साथ ही बीजेपी ने निगम के 70 वार्डों में से 60 वार्डों में जीत दर्ज की, जिससे पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया और रायपुर नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा मजबूत हो गया!
वहीं, मीनल चौबे ने अपनी जीत के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व महापौर एजाज ढेबर के कार्यकाल की जांच कराने के संकेत दिए! उन्होंने कहा कि ढेबर के कार्यकाल के दौरान सभी फाइलों की बारीकी से जांच की जाएगी, जिसमें टेंडर प्रक्रिया, विकास कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं की जांच शामिल होगी! मीनल ने यह भी स्पष्ट किया कि बीजेपी द्वारा विपक्ष में रहते हुए जिन घोटालों और गड़बड़ियों का आरोप लगाया गया था! उनकी जांच अब सत्ताधारी पार्टी के रूप में करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी!
पूर्व महापौर एजाज ढेबर को पार्षद चुनाव में केवल 1529 वोटों से हार का सामना करना पड़ा, जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा! इस चुनावी परिणाम ने रायपुर की राजनीति में बीजेपी के पक्ष में एक बड़ा मोड़ ला दिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
