
बिलासपुर,,, नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम के दिन सरकंडा हल्का पटवारी पराग महिलांगे को उनके लापरवाह व्यवहार की वजह से निलंबित कर दिया गया है! उन्हें मतगणना स्थल पर सहायक रिटर्निंग अफसर के साथ ड्यूटी पर तैनात किया गया था! लेकिन वो तय समय सुबह 8 बजे तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे! न ही उन्होंने अपनी गैरमौजूदगी की जानकारी अधिकारियों को दी!
इस घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए बिलासपुर S.D.M पीयूष तिवारी ने पटवारी पराग महिलांगे को तत्काल निलंबित कर दिया! इसके अलावा, उन्हें तहसील के कानूनगो कार्यालय से जोड़ दिया गया है! इस कृत्य को देखते हुए उन्हें उनकी जिम्मेदारी से हटा दिया गया है! और अब सरकंडा हल्का नंबर 32 की जिम्मेदारी पटवारी विकास जायसवाल को दी गई है! यह कार्रवाई चुनावी प्रक्रिया के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की आवश्यकता को दर्शाती है! मतगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही से चुनावी परिणामों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है! जिसे गंभीरता से लिया गया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
