
बिलासपुर,,, तेलीपारा मेडिकल कांप्लेक्स में रहने वाले पूर्व पार्षद दुर्गा सोनी की चुनाव में हार के बाद उनके भतीजे ओम सोनी ने असंतोष और गुस्से के बजाय हार का जश्न मनाना शुरू कर दिया! ओम सोनी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मोहल्ले में पटाखे फोड़ने की शुरुआत कर दी! जिससे इलाके में तनाव फैल गया! यह घटना पारिवारिक मतभेद के कारण हुई, जो धीरे-धीरे बड़ा विवाद बन गया! रविवार के दिन ओम सोनी, अर्चित शुक्ला और हर्ष शास्त्री ने जोर-शोर से पटाखे फोड़े, जिससे मोहल्ले के लोग परेशान हो गए! और असंतोष की भावना फैलने लगी! इसी बीच, मोहल्ले के ठेकेदार सचिन सोनी ने युवा लड़कों को चेतावनी दी कि वे इलाके में शांति बनाए रखें और पटाखे न फोड़ें! हालांकि, ओम सोनी और उनके दोस्तों ने इस चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और उकसाते हुए सचिन सोनी को जान से मारने की धमकी दी! इस धमकी के बाद, कुछ समय बाद वही युवक फिर से मोहल्ले में लौटे और सचिन सोनी की कार पर तोड़फोड़ कर दी! कार की खिड़कियां और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचा, जिससे सचिन सोनी को मानसिक आघात पहुंचा! ठेकेदार सचिन सोनी ने तुरंत कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई! पुलिस ने मामला को गंभीरता से लिया और जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! यह घटना मोहल्ले में तनाव का कारण बन गई है! और स्थानीय पुलिस इसे गंभीरता से लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
