
बिलासपुर,,, त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के प्रथम चरण में मस्तूरी विकासखंड के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है! लोग सुबह से ही अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले रहे हैं! विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हील चेयर की सुविधा सुनिश्चित की गई है! ताकि वे भी मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें! इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर छांव, बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है! ताकि मतदान की प्रक्रिया के दौरान कोई भी असुविधा न हो!

मस्तूरी विकासखंड में मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं! लोग बड़ी धैर्य और उत्साह के साथ अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान कर रहे हैं! सुबह 11 बजे तक मस्तूरी विकासखंड में कुल 23.10 प्रतिशत मतदान हो चुका है! जिसमें पुरुषों का मतदान 21.71 प्रतिशत और महिलाओं का मतदान 24.52 प्रतिशत रहा है!
यह उत्साहपूर्ण वातावरण यह दर्शाता है! कि लोग पंचायत चुनावों के प्रति अपनी जिम्मेदारी और जागरूकता को समझते हैं! सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं! ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके! स्थानीय प्रशासन और चुनाव आयोग द्वारा की गई सभी तैयारियों के चलते मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
