
बिलासपुर,,, आबकारी विभाग ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा की ब्रांडेड शराब जप्त की है! यह कार्रवाई कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई! विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी! कि रायगढ़ का निवासी संदीप कुमार हरियाणा से शराब लेकर यहां बेचने आया है! सूचना मिलते ही आबकारी विभाग ने घेराबंदी कर संदीप को गिरफ्तार किया और उसके पास से 10.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसमें 12 बोतल रेड लेबल और 2 बोतल बलेंडर्स प्राइड व्हिस्की शामिल थी! आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत 34(1)(क), 34(2), 36, 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गयाक! इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी समीर मिश्रा, आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, और अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही! यह कार्रवाई शराब माफिया के खिलाफ सरकार के मजबूत इरादे को दर्शाती है! और यह संदेश देती है! कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई जारी रहेगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
