
रायपुर,,, शहर में विदेशी युवतियों से देहव्यापार कराने वाले बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए राजधानी पुलिस ने अब तक 17 दलालों को गिरफ्तार किया है! इस गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल हैं! जो विदेशी और दूसरे राज्यों की युवतियों से देहव्यापार कराती थीं! पुलिस ने इन दलालों के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई करते हुए लोकेंटो मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए बुकिंग करने के अलावा वॉट्सऐप ग्रुप्स के माध्यम से कॉलगर्ल के फोटो भेजने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा है! पिछले दिनों तेलीबांधा के VIP रोड पर एक रशियन युवती और उसके पार्टनर के वाहन से टक्कर लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई थी! पुलिस ने इस मामले में जांच की, तो देहव्यापार के रैकेट का खुलासा हुआ! इसके बाद पुलिस ने रशियन युवती और उसके साथी को गिरफ्तार किया! साथ ही पश्चिम बंगाल के जुगल कुमार शुक्ला उर्फ जुगल कुमार राय को भी गिरफ्तार किया गया! पुलिस ने रायपुर, कवर्धा, अम्बिकापुर, महासमुंद, जगदलपुर और भिलाई में भी छापेमारी कर कई अन्य दलालों को गिरफ्तार किया!
पुलिस के मुताबिक, बड़े होटलों में कॉल गर्ल्स की सप्लाई की जाती थी और यह सारा रैकेट वॉट्सऐप और मोबाइल ऐप्स के जरिए संचालित होता था। राजधानी पुलिस की यह कार्रवाई देहव्यापार के रैकेट को उखाड़ फेंकने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे शहर में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस तरह के अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
