
बिलासपुर,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित नर्मदा कोल्ड ड्रिंक बॉटलिंग प्लांट में काम कर रहे एक एचआर कर्मचारी पर कंपनी के कोल्ड ड्रिंक निर्माण का गुप्त फार्मूला लीक करने का गंभीर आरोप लगा है! आरोपी ने कथित रूप से इस फार्मूला को बाहरी लोगों को बेचने का प्रयास किया था! जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता था!पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी कर्मचारी के लैपटॉप में कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फार्मूला मौजूद था! लेकिन वह अचानक गायब हो गया है! जिससे कंपनी को यह संदेह है! कि वह इस फार्मूला को किसी बाहरी एजेंसी को बेचने का प्रयास कर रहा है! इसके बाद कंपनी ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को आरोपी की तलाश में लगा दिया! कंपनी के सुरक्षा तंत्र ने आरोपी की इस हरकत को समय रहते पकड़ लिया! जिससे बड़े नुकसान से बचा जा सका! शिकायत के बाद से आरोपी फरार है! और पुलिस उसकी तलाश कर रही है! पुलिस यह भी जांच कर रही है! कि आरोपी ने यह फार्मूला लीक करने के बदले में क्या सौदा किया था! और उसे किस प्रकार का लाभ प्राप्त हुआ! अगर यह फार्मूला लीक हो जाता, तो कंपनी को करोड़ों रुपए का नुकसान हो सकता था! फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है! और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया जा रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
