
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपी मोहम्मद आरिफ के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है! आरोपी मोहम्मद आरिफ पर आरोप है! कि उसने कंप्यूटर के जरिए वोटर आईडी कार्ड, अंक सूची, फोटो आईडी, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान में हेरफेर कर बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए! पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी से पहले उसकी तलाश की और अब उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है! तफ्तीश में सामने आया कि मोहम्मद आरिफ ने कई व्यक्तियों के दस्तावेजों में जलसाजी करके उन्हें अवैध रूप से बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम पर उपयोग किया! पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है! कि उसने और किन-किन व्यक्तियों के दस्तावेजों का दुरुपयोग किया! इस मामले के खुलासे से यह सामने आया कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए देश में अवैध घुसपैठ की साजिश रची जा रही थी! जो कि देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है! अब सुरक्षा एजेंसियों की जांच के बाद सरकार ने अवैध रूप से देश में रह रहे घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है! पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले में जांच तेज कर दी है! और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश जारी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
