
बिलासपुर,,, बिलासपुर के तिलक नगर राममंदिर के पीछे स्थित बेचिंग प्लांट से उठ रही धूल और राखड़ ने आसपास के रहवासियों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने पर मजबूर कर दिया है! सीमेंट, गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री की उड़ती धूल से दमा और स्वांस संबंधी बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है! इस मामले में न्यूज बास्केट की टीम ने निगम आयुक्त को शिकायत दर्ज कराई थी! जिसमें उन्होंने इस प्लांट से लगातार उड़ रही धूल को लेकर जन स्वास्थ्य पर गंभीर असर की आशंका जताई थी!
निगम आयुक्त ने कहा है! कि यदि इस प्लांट से तैयार बिल्डिंग मटेरियल को बेचने का कार्य किया जा रहा है! तो कार्रवाई की जाएगी! हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं! इस प्लांट से निकलने वाले भारी वाहनों की आवाजाही और गिट्टी, सीमेंट से निकलने वाली धूल ने स्थानीय निवासियों को परेशान कर दिया है! हाल ही में जब मीडिया की टीम ने यहां से मटेरियल ले जाने वाली गाड़ियों का पीछा किया, तो पता चला कि ये गाड़ियां फॉर्चून कंपनी के साइट पर जा रही हैं! जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यहां खुलेआम निर्माण सामग्री का कारोबार किया जा रहा है! इसके अलावा, जिले में भारी वाहनों की दिन में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा होने के बावजूद, ये गाड़ियां दिनदहाड़े सड़क पर दौड़ रही हैं! लोगों का सवाल है! कि प्रशासन के आदेशों का पालन क्यों नहीं हो रहा है! स्थानीय लोग नई नगर सरकार से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं! ताकि जन स्वास्थ्य पर पड़ रहे नकरात्मक प्रभाव को रोका जा सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
