
बिलासपुर,,, बिलासपुर जिले में कांग्रेस पार्टी के भीतर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है! कोटा विधायक के बाद अब मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया और उनके पुत्र पर भी पार्टी के खिलाफ काम करने के गंभीर आरोप लगे हैं! त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ काम करने और भीतरघात करने के आरोप में मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया और उनके बेटे अरविंद लहरिया पर शिकायत दर्ज कराई गई है! इस घटना से जुड़ा एक आडियो भी वायरल हुआ है! जिससे पार्टी में खलबली मच गई है!

आरोपों का कारण: आडियो और भीतरघात
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रवि श्रीवास ने इस मामले को लेकर लिखित शिकायत दी है! उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया और उनके बेटे अरविंद ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ काम किया! शिकायत में यह भी कहा गया कि अरविंद लहरिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बागी उम्मीदवार किरण संतोष यादव का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया, जिससे पार्टी को नुकसान हुआ और भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार राधा खिलावन पटेल की जीत हो गई!
कांग्रेस में मची खलबली
शिकायत पत्र में यह भी कहा गया है! कि मस्तुरी विधायक और उनके पुत्र की साजिश के कारण कांग्रेस पार्टी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा! पार्टी के भीतर यह विवाद अब गहरे होते जा रहे हैं! और इस मुद्दे ने कांग्रेस में हलचल मचा दी है! इस स्थिति के बाद पार्टी कार्यकर्ता लगातार शिकायत लेकर पीसीसी कार्यालय पहुंच रहे हैं! और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं!
आंतरिक कलह और सजा की मांग
निकाय चुनाव के परिणामों के बाद से ही कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह गहराता जा रहा है! बागी नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी जोर पकड़ने लगी है! पहले कुलदीप जुनेजा और अब मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया और उनके बेटे अरविंद लहरिया को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की जा रही है! कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है! कि इस प्रकार के नेताओं की वजह से पार्टी की छवि और चुनावी प्रदर्शन प्रभावित हो रहे हैं!
आगे की कार्रवाई
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है!और आने वाले दिनों में इस पर कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है! यदि आरोप सही साबित होते हैं! तो मस्तुरी विधायक और उनके बेटे पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है!
कांग्रेस पार्टी के भीतर मचे इस विवाद ने पार्टी के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं! और यह देखने की बात होगी कि पार्टी इसे किस प्रकार से सुलझाती है! और क्या कोई सख्त कदम उठाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
