
बिलासपुर,,, सरपंच चुनाव में पुनर्गणना की मांग ठुकराने पर ग्राम लगरा के ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी को बंधक बना लिया और पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया! इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचा! पुलिस ने इस मामले में 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है! और अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है!
ग्राम लगरा में गुरुवार को पंचायत चुनाव हुआ! जिसमें सरपंच पद की उम्मीदवार पद्मावती कांगों हार गईं! चुनाव के बाद, उन्होंने पुनर्गणना की मांग की, जिसे रिटर्निंग अधिकारी ने अस्वीकार कर दिया! इसके बाद, हारने वाली उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने पोलिंग पार्टी को बंधक बना लिया और उन्हें पुनर्गणना कराने के लिए दबाव डाला!
मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया! जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए! पुलिस की वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया!
गांव में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने रात के समय पोलिंग पार्टी को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया! शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की और अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है! पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.26घुरवा से करोड़ों तक का खेल! निगम की जमीन पर तन गईं दुकानें, नोटिस चस्पा होते ही रातोंरात पड़ गया लेंटर, अब कागजी घोड़ा दौड़ा रहा निगम प्रशासन; व्यापार विहार में बंदरबांट और अवैध कब्जों पर फिर उठे सवाल…
Uncategorized2026.05.26खनिज माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर: बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 जेसीबी, 8 हाइवा समेत 23 वाहन जब्त, रेत-मुरूम-गिट्टी के काले कारोबारियों में मचा हड़कंप, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई से जिलेभर में खलबली…
Uncategorized2026.05.26मोबाइल में चलता था करोड़ों का क्रिकेट जुआ: तारबाहर पुलिस ने निखिल शर्मा और अविनाश पंजवानी को दबोचा, व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन बेटिंग रिकॉर्ड और KIA कार जब्त, FCI चौक में सट्टे के डिजिटल अड्डे पर छापा…
Uncategorized2026.05.26BMW के सनरूफ में चलता रहा डांस, हाईवे बना रीलबाजी का मंच: इंस्टाग्राम वायरल वीडियो ने पहुंचाया थाने, प्रतीक लूथर की लग्जरी कार जब्त, चकरभाठा पुलिस ने स्टाइल के ओवरडोज पर कसा शिकंजा…
