Thu. Nov 5th, 2026

बिलासपुर पुलिस का प्रहार: ऑटो चालक पर कार्रवाई, गलत रजिस्टेªशन नम्बर और नियमों का किया उल्लंघन…

बिलासपुर,,,  जिले में पुलिस ने एक ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की है! जो दूसरे वाहन का रजिस्टेªशन नम्बर गलत तरीके से उपयोग कर रहा था! इस आरोपी ने ऑटो के पीछे की नम्बर प्लेट पर चुम्बक लगा कर उसे छिपा दिया था! जिससे उसका असली रजिस्टेªशन नम्बर दिखाई नहीं दे रहा था!

17 फरवरी 2025 को, यातायात पुलिस के ड्यूटी पर तैनात आरक्षक कमल किशोर शर्मा ने मंदिर चौक पर एक काले रंग के ऑटो को तेज रफ्तार में रेड सिग्नल जंप करते हुए देखा! उसे रोकने पर जांच में सामने आया कि ऑटो चालक ने नियमों का उल्लंघन किया था! और नम्बर प्लेट को छिपा रखा था!

पुलिस ने पाया कि आरोपी ऑटो चालक प्रहलाद जायसवाल ने वाहन के इंजन, चेचिस और रजिस्टेªशन नम्बर में छेड़छाड़ की थी! जिससे शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा था! आरोपी पर बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ऑटो को जप्त किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया!

यह कार्रवाई बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सतत अभियान का हिस्सा है! जिसका उद्देश्य गलत तरीके से वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed