Thu. Nov 5th, 2026

नाइट शिफ्ट की मांग पूरी न होने पर संजीवनी 108 की नर्स और ड्राइवर ने मैनेजर को एम्बुलेंस से किडनैप कर पीटा…

कोरबा,,, नाइट शिफ्ट में ड्यूटी नहीं लगाई तो रिलेशनशिप में रह रहे संजीवनी 108 की नर्स और ड्राइवर अपने मैनेजर को एम्बुलेंस से अपहृत कर ले गए और उसे पीट डाला!
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है! मोतीपाल यादव और किरण चौहान रिलेशनशिप में रह रहे है! किरण 108 संजीवनी एक्सप्रेस में EMT (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) है! जबकि मोतीपाल एम्बुलेंस का ड्राइवर है!
दोनों सेम टाइम में शिफ्ट चाहते थे! किरण ने अपने संस्थान के डिस्ट्रिक मैनेजर प्रिंस पाण्डेय
से मोतीपाल यादव के साथ रात में ड्यूटी लगाने की मांग की, लेकिन मैनेजर ने उन्हें नाइट शिफ्ट देने से इनकार कर दिया! इतना ही नही मैनेजर ने हेड ऑफिस को सूचित कर दोनो को होल्ड कर (नौकरी में आने से रोक दिया)। इससे नाराज किरण ने मैनेजर को सबक सिखाने गत 11 फरवरी को बात करने के लिए बुलाया! बातचीत के दौरान मैनेजर से कहासुनी होने पर दोनों ने ऑफिस के एक कमरे में मैनेजर को बेहोश होते तक पीटा, फिर बेहोशी की हालत में उसे ऑफिस से एम्बुलेंस से किडनैप कर अपने घर ले गए और वहां फिर पीटा जिससे मैनेजर का सिर फूट गया !

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed