
बिलासपुर,,, सेंट पलोटी स्कूल विस्फोट कांड से आक्रोशित पालको ने शनिवार सुबह स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन कर स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा जमकर नारेबाजी की! नाराज पालको ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे पर स्कूल प्रबंधन की ओर से डर के मारे कोई उनकी बात सुनने बाहर नही आया!
अभिभावकों ने जानना चाहा कि घटना में एक बच्ची झुलसी है! इतनी बड़ी घटना हो गई, इसका जिम्मेदार कौन है स्कूल प्रबंधन क्या कर रहा!
परिजनों ने इस हादसे के लिए स्कूल प्रशासन को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन इस घटना को बच्चों की शरारत बता पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है! पालको ने घटना की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है!

चर्चित है स्कूल
प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने कहना है! कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है.! पहले भी इस स्कूल में इस तरह की घटनाएँ हो चुकी हैं! लेकिन स्कूल प्रबन्धन के हर बार टाल मटोल से ही नौबत विस्फोट तक पहुच गई! उनकी मांग है! कि
24 घंटे के भीतर दोषियों के खिलाफ़ FIR दर्ज करा दोषियों पर कार्रवाई की जाय, बरामदे तक सीसीटीवी लगे है! तो फिर इनके फुटेज निकाल कार्रवाई क्यो नही की जा रही!
बताया जा रहा कि मौके पर मिले सिल्वर के चिथड़े से अनुमान है! कि इस ब्लॉस्ट में सोडियम का इस्तेमाल हुआ है! जिसे पटना से किसी शिक्षक द्वारा ऑनलाइन मंगाए जाने की बात सामने आ रही है!
पर सवाल यह उठ रहा कि सोडियम का ये पैकिंग लेडीज टॉयलेट तक कैसे पहुँचा आखिर निशाने पर था कौन और किसने ये हिमाकत की!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
