
रायपुर,,, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार के 24 घंटे दुकानों को खोलने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है! उनका कहना है! कि जब सरकार दिन में भी लोगों को सुरक्षा नहीं दे पा रही! तो रात में दुकानों के खुलने से आम आदमी और व्यापारियों की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?

दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है! रोज़ाना हत्याएं, चाकूबाजी और डकैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं! लोग घर से बाहर निकलने में डरते हैं! खासकर महिलाएं रात को घर से बाहर निकलने से कतराती हैं! राजधानी में दिन दहाड़े हो रही हत्याओं और चाकूबाजी, लूट जैसी घटनाओं ने आम आदमी के बीच भय का वातावरण बना दिया है!
उन्होंने सरकार से सवाल किया कि ऐसे असुरक्षित माहौल में जब दुकानें रातभर खुलेंगी, तो क्या आम जनता और व्यापारी अपनी सुरक्षा की चिंता किए बिना बाजार जाएंगे? बैज ने कहा कि सरकार को पहले कानून व्यवस्था सुधारने की आवश्यकता है! ताकि लोग सुरक्षित महसूस करें और बिना डर के दुकानों से सामान खरीद सकें!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
