
बिलासपुर,,, प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सिम्स मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. पंकज टेंभूर्णिकर के खिलाफ जूनियर डॉक्टर द्वारा यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई गई है! पीड़िता, जो एमडी मेडिसिन द्वितीय वर्ष की छात्रा है! उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले आठ महीनों से विभागाध्यक्ष द्वारा उसे शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा था!
महिला डॉक्टर का कहना है! कि डॉ. पंकज टेंभूर्णिकर ने आपातकालीन ड्यूटी के दौरान न केवल उन्हें मौखिक रूप से प्रताड़ित किया, बल्कि अनुचित तरीके से उन्हें छुआ और उनका फोन लूटकर तोड़ दिया! इसके अलावा, विभागाध्यक्ष के कारण सिम्स में शत्रुतापूर्ण कार्य वातावरण बन चुका था!
जब इस मामले की शिकायत सिम्स प्रशासन से की गई! तो कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई! जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई! कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है! पुलिस अब मामले की जांच कर रही है! और आगे की कार्रवाई की योजना बना रही है!
इस घटनाक्रम ने सिम्स प्रबंधन की कार्यप्रणाली और महिलाओं के प्रति सुरक्षा की नीति पर भी सवाल खड़े किए हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
