
बिलासपुर,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं! जबकि पुलिस प्रशासन की सुस्ती ने अपराधों को बढ़ावा दिया है! अधिकारियों से लेकर सिपाही तक सभी का रवैया सुस्त और लापरवाह बना हुआ है! जिसका परिणाम यह हुआ है! कि अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक कृत्य को अंजाम दे रहे हैं! हाल ही में शनिवार-रविवार की रात को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 और आश्रय परिसर में हुई घटनाओं ने इस मुद्दे को और उजागर किया है!

वर्तमान घटनाओं में, नयापारा क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन (वेन) से अज्ञात अपराधियों ने बैटरी चुराई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया! इसी तरह, आश्रय परिसर में दो वाहनों में आगजनी की घटना सामने आई, जिसमें एक वाहन पूरी तरह से जल गया और दूसरे को भी काफी नुकसान हुआ!
यह घटनाएं सिरगिट्टी पुलिस के पेट्रोलिंग और गश्त के दावों की पोल खोलती हैं! क्योंकि ये सभी घटनाएं थाने से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर घटित हुईं! क्षेत्र के लोग इन घटनाओं से भयभीत हैं! और उन्हें सुरक्षा की उम्मीद पुलिस प्रशासन से है
यह सवाल उठता है! कि जब पुलिस प्रशासन इतना लापरवाह है! तो इन अपराधों पर काबू कैसे पाया जाएगा? क्या अपराधियों का यह आतंक हमेशा बना रहेगा, या पुलिस समय रहते कार्यवाही करेगी? सिरगिट्टी के लोग अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं! कि कब पुलिस इन अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
