
बिलासपुर,,, तखतपुर ग्राम सिलतरा में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया है! मृतक की पहचान रसिक गुप्ता (38 वर्ष) के रूप में हुई है! जो ब्रज रेडीमेड कपड़ा दुकान का संचालक था! प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका जता रही है!

घटना की जानकारी तब सामने आई जब मृतक की पत्नी सुबह करीब 6 बजे झाड़ू लगाने के लिए बाहर निकली और घर के पास अपने पति का शव पड़ा देखा! शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, विशेष रूप से चेहरे और सिर पर, जिससे हत्या की संभावना पर जोर दिया जा रहा है!

सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी अर्चना झा और थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की! पुलिस ने हत्या के सभी संभावित पहलुओं की छानबीन शुरू कर दी है! जिसमें पुरानी रंजिश और चुनावी विवाद का मुद्दा भी शामिल है! फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है! और जल्द ही आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है!

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
