
बिलासपुर,,, अरपा पार की स्वर्णिम ऐरा कॉलोनी में 5 वर्षीय मासूम बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया! यह घटना 24 फरवरी 2025 की शाम को घटी, जब बच्ची घर से लापता हो गई! अगले दिन 25 फरवरी को उसका शव कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई!

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जांच शुरू की गई! घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पांच टीमों का गठन कर तेज़ी से कार्रवाई शुरू की! सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय निवासियों से पूछताछ के बाद 09 संदिग्धों की पहचान हुई, जिनमें एक नाबालिग आरोपी था! पुलिस ने गहन पूछताछ की और आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया!
चूंकि दोनों आरोपी और मृतिका नाबालिग थे! इसलिए बाल कल्याण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है! इस पूरी कार्रवाई में थाना सरकंडा और एसीसीयू की संयुक्त टीम का अहम योगदान रहा। पुलिस की तेज़ और प्रभावी कार्रवाई ने कानून-व्यवस्था पर जनता का विश्वास मजबूत किया।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
