
बिलासपुर,,,, थाना कोटा पुलिस ने अवैध महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। यह कदम पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशों के तहत उठाया गया। 25 फरवरी 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुंदनपारा कोटा में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब का निर्माण कर अवैध रूप से बेची जा रही है। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के तहत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में दो टीमों का गठन किया गया।
टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित दुर्गेश मरावी को पकड़कर उसके पास से 155 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी कुल कीमत 31,000 रूपए बताई गई है। आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में शामिल पुलिस अधिकारीगण:
- श्री सुमित कुमार (प्र.भा.पु.से.)
- सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल सोनी
- सहायक उप निरीक्षक हेमंत पाटले
- सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे
- प्रधान आरक्षक 479 प्रेम प्रकाश कुर्रे
- प्रधान आरक्षक 41 रवींद्र मिश्रा
यह कार्यवाही नशा विरोधी अभियान के तहत की गई, और क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
प्राथमिक कार्रवाई: अप क्र 160/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट
आरोपी 👇👇
दुर्गेश मरावी, पिता श्रीराम रामस्वरूप मरावी, उम्र 34 वर्ष, साकिन सुंदनपारा, कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर।
कुल जप्त – 155 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 31,000 रूपए
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
