
बिलासपुर,,, पीड़िता द्वारा दिनांक 26.12.2024 को थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी! कि आरोपी प्रदीप सिंह ने उसे शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए! जब पीड़िता ने शादी करने के लिए कहा, तो आरोपी ने उसे टाल-मटोल किया और शादी से इंकार कर दिया! इसके बाद थाना सिटी कोतवाली में आरोपी प्रदीप सिंह के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई!

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए! थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी! मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम बथना बिहार में दबिश देकर आरोपी को 22.02.2025 को गिरफ्तार किया! आरोपी को ट्रांजिट रिमांड लेकर 24.02.2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
विशेष योगदान :
थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उनि सीता साहू, आर नुरूल कादीर, गोकूल जांगडे, धीरेन्द्र सिंह, टंकेश साहू, धीरेन्द्र तोमर
सिटी कोतवाली पुलिस की यह त्वरित और प्रभावी कार्रवाई महिला सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ निरंतर संघर्ष को दर्शाती है!
नाम आरोपी : 👇👇
(1) प्रदीप सिंह पिता हरेन्द्र सिंह उम्र 27 वर्ष, निवासी बथना, थाना गोविंदगंज, जिला पूर्वी चम्पारन, मोतीहारी, बिहार
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
