Wed. Nov 4th, 2026

धर्म परिवर्तन को लेकर पत्नी से की मारपीट, पत्नी ने सिविल लाइन थाने में पति के खिलाफ कार्यवाई की मांग…

बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़: धर्म परिवर्तन को लेकर पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं! महिला का कहना है! कि उसके पति ने उसे और उनके बच्चों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला और ना मानने पर उसे बेल्ट से मारा! महिला का आरोप है! कि उसके पति ने घर से हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां हटा दीं और उनकी जगह यीशु मसीह की तस्वीर लगा दी! इसके साथ ही, वह मूर्तिपूजा को “शैतान पूजा” बताता था!

महिला ने बताया कि उनकी शादी 2016 में हिंदू रीतिरिवाज से हुई थी! जब उसका पति हिंदू धर्म को मानता था! लेकिन कुछ समय बाद उसका पति ईसाई धर्म अपनाने लगा और उसे भी धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने लगा! महिला ने कई बार चर्च जाकर प्रार्थना की, लेकिन उसका मन धर्म परिवर्तन के लिए तैयार नहीं हुआ! इसके बाद पति ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करनी शुरू कर दी और उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए धमकाया!

महिला ने अपनी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है! और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है! इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है! वहीं, हिंदूवादी संगठनों ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है! और आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है!

इसके अलावा, जिले के अन्य हिस्सों में भी धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद बढ़ रहा है! मिशनरी संस्थाओं द्वारा गरीब और कमजोर लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है! ग्रामीण इलाकों में लोग आरोप लगा रहे हैं! कि उन्हें “प्रभु के नाम पर” डराकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है!

इस घटनाक्रम ने स्थानीय समुदाय में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है! और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed