
बिलासपुर,,, पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है! जिसमें “म्यूल अकाउंट” के तहत फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल कर अवैध लेन-देन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया! इस कार्रवाई में करीब 3 करोड़ रुपये का अवैध ट्रांजेक्शन हुआ, जिसमें से 97 लाख रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं!


बिलासपुर रेंज साइबर थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने मिलकर 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया! जिसमें फर्जी सिम कार्ड बेचने वाला एक पी.ओ.एस. एजेंट और बैंक कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का भी नाम सामने आया! पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर रेड करके आरोपियों को पकड़ा गया! और उनके खातों में हुई धोखाधड़ी की रकम को फ्रीज किया गया!

इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 से अधिक टीमें बनाई और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों का पता लगाया! इन आरोपियों ने मनी म्यूल के रूप में साइबर ठगों के साथ मिलकर अवैध धन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर किया था! पुलिस ने दावा किया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, और साइबर अपराधियों को उनके कृत्यों का सख्त दंड मिलेगा!
बिलासपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है! कि वे मनी म्यूल बनने से बचें और अपने बैंक खाते और अन्य वित्तीय जानकारी को सुरक्षित रखें! अनजान स्रोतों से धन प्राप्त करने से बचें और यदि संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत संबंधित बैंक या पुलिस को सूचित करें!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
