
बिलासपुर,,, सिरगिटटी पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाकू के दम पर लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है! यह कार्रवाई “मिशन सिक्योर सिटी” के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से की गई!
घटना का विवरण इस प्रकार है: प्रार्थी चंद्र प्रकाश चौहान ने 16 जनवरी 2025 को अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह रात 9:30 बजे अपने घर लौटते समय सिलपहरी ओवरब्रिज के पास लूट के शिकार हो गए! अज्ञात लुटेरों ने उन्हें चाकू दिखाकर उनके पर्स में रखे एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और 1200 रुपये नगद लूट लिए थे!
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर मामले की त्वरित जांच शुरू की गई! थाना प्रभारी रजनीश सिंह की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की पहचान की। गिरफ्तार किए गए! आरोपियों में विजय कुमार पाटले (40) और जुबेर खान (36) शामिल हैं!
घटना में प्रयुक्त आटो और बटनदार चाकू को बरामद कर लिया गया है! और लूट की नगदी में से 200 रुपये भी जप्त किए गए हैं! आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं! दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है! और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
