
बिलासपुर,,, अशोकनगर सरकण्डा क्षेत्र में नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई! जब एक नंदी बैल नाले में गिर गया! घटना के बाद नगर निगम की ओर से कोई त्वरित कार्रवाई न होने पर स्थानीय नागरिकों ने खुद ही जिम्मेदारी उठाई और श्री हनुमान सेवा समिति के साथ मिलकर नाले में उतरकर नंदी बैल को सुरक्षित बाहर निकाला! यह घटना नगर निगम की लापरवाही को स्पष्ट रूप से उजागर करती है! जो नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाने में असफल रहा!

सड़क के किनारे स्थित नाले में गिरने के कारण नंदी बैल गंभीर रूप से घायल हो सकता था! लेकिन नगर निगम की तरफ से तत्काल कोई राहत कार्य शुरू नहीं किया गया! इस दौरान शहरवासियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर और कड़ी मेहनत से नंदी बैल को सुरक्षित बाहर निकाला! स्थानीय लोगों का कहना है! कि नगर निगम को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी! लेकिन उनकी लापरवाही के कारण नागरिकों को खुद आगे आकर यह कार्य करना पड़ा!

यह घटना नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे की गंभीर कमी और तत्परता की कमी को दर्शाती है! शहरवासियों ने इसे नगर निगम की नाकामी मानते हुए अधिकारियों से त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है! ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों! साथ ही, लोगों ने नगर निगम से नालों की सफाई और अन्य आवश्यक सुधार कार्यों की मांग भी की है! ताकि शहर के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
