
बिलासपुर,,, बिलासपुर में युवक के ऊपर से भूत भगाने के चक्कर में उसके पिता और भाइयों ने पीट-पीट कर युवक की जान ले ली.. मस्तूरी में जादू टोना के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई उसके ही परिजनों ने कर दी.. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है पूरा मामला 12 फरवरी का है, जहां शराब पीने के बाद सरोज खांडेकर शराब के नशे में था.. तभी उसके परिवार वालों ने उसे पर जादू टोना होने का आरोप लगाते हुए भूत उतारने के लिए उसकी ताबड़तोड़ पिटाई शुरू कर दी.. परिजन युवक को कोर्रा और बांस की छड़ी से बेरहमी से मारते रहे.. जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को मिली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता और तीन भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है.. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने वीडियो के आधार पर मृतक के पिता और उसके तीन भाइयों को आरोपी बनाया है.. वहीं अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
