
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में जिला यातायात पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है! इसके तहत पुलिसकर्मियों तक को नियमों के उल्लंघन से नहीं बख्शा गया है!
हाल ही में एक घटना सामने आई! जिसमें वीआईपी ड्यूटी पर आए पुलिसकर्मियों ने तीन सवारी चलते हुए ट्रिपल सवारी दुपहिया वाहन चलाया था! इसके बाद इस मामले की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे सवाल उठने लगे थे! पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ई-चालान भेजने का आदेश दिया! संबंधित वाहन पर ₹500 का जुर्माना लगाया गया है!
इस घटना के बाद पुलिस विभाग ने यह स्पष्ट किया है! कि भविष्य में किसी भी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी या अन्य व्यक्तियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उनसे सख्ती से निपटा जाएगा! यह कदम न केवल पुलिसकर्मियों के लिए, बल्कि आम जनता के लिए भी एक संदेश है! कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!
जिला यातायात पुलिस की यह अपील है! कि सभी लोग, चाहे वे सरकारी कर्मचारी हों या आम नागरिक, यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आ सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
