
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की! उन्होंने कहा अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने कड़ी कार्रवाई करें! कोचियों और दलालों पर पैनी नज़र रखने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए! कलेक्टर ने तहसीलदारों को पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग करने कहा! सड़क पर जन्मदिन मनाते हुए केक काटने वालों पर सख्त कार्रवाई करें! उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों के निराकरण की गति में अपेक्षित सुधार आया है! ये गति आगे भी बनी रहनी चाहिए!
बैठक में कलेक्टर अपर कलेक्टर को निर्देश दिए की जल्द ही राजस्व पखवाड़े का आयोजन कर राजस्व मामलों का निराकरण किया जाए! उन्होंने शहर और ग्रामीण दोनों इलाकों में अतिक्रमण हटाने कहा! किसान पंजीयन का काम प्राथमिकता से करते हुए अगले दस दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए! बैठक में कलेक्टर द्वारा अविवादित एवं विवादित किस्म के नामांतरण एवं बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, भू-भाटक, त्रुटि सुधार एवं अभिलेख दुरूस्ती, राजस्व न्यायालय की प्रगति रिपोर्ट, भू नक्शा, नजूल, स्वामित्व योजना की समीक्षा की गई! उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में पक्षकारों को परेशानी नहीं होनी चाहिए! बैठक में एडीएम शिवकुमार बनर्जी, आरए कुरूवंशी, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
