
बिलासपुर,,, सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम अमेरी में एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है! जहां एक परिवार की पैतृक कृषि भूमि को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़प कर बेच दिया गया! पीड़ित पक्ष ने चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है! जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत उनके पिता स्व. सरवन सिंह नेताम की 0.809 हेक्टेयर (दो एकड़) भूमि का फौती नामांतरण कर इसे बेच डाला!
शिकायतकर्ता संतकुमार नेताम, जो छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य हैं! ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020-21 तक यह भूमि उनके पिता के नाम पर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज थी! आरोपियों में हीरालाल नेताम, सियाराम नेताम, हीराबाई और मीनाबाई ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से भूमि का नामांतरण करवा लिया!
पीड़ित परिवार ने 12 जुलाई 2024 को इस मामले को लेकर समाचार पत्र में सूचना प्रकाशित करवाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई! इसके बाद उन्होंने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई! पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 120-B, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
