
बिलासपुर,,, देवरीखुर्द निवासी सुगम निषाद ने एसपी रजनेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि अविनाश सोनकर, अमितेश राय, अरुण राय और राजा बंगाली ने उसे गाली-गलौच, मारपीट और गोली मारने की धमकी दी! सुगम का आरोप है! कि जब उसने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी, जिससे वह डर में है! उसने अब एसपी से इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा देने की मांग की है!

सुगम का कहना है! कि वह गत गुरुवार रात करीब 11.30 बजे देवरीखुर्द चौक पर पुलिस चौकी के पास कैफे एरिना स्नूकर क्लब में बैठा था! तभी इन चारों ने उसके साथ गाली गलौच मारपीट कर उसे गोली मारने की धमकी दी!

उन लोगो ने कहा कि उनके खिलाफ तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज नही होती जो करना है! जहां जाना है! जा वह तोरवा थाने गया वहाँ सही में उनके खिलाफ रिपोर्ट नही लिखी गई! इसलिए वह भयभीत है! उसने एसपी से इन लोगो के खिलाफ कार्रवाई करने और इनसे भय बता सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है!

इधर तोरवा थानेदार अभय सिंह ने ऐसी किसी घटना या शिकायत की जानकारी से इनकार किया! उन्होंने कहा आवेदक आएंगे तो रिपोर्ट लिखी जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
