
रायपुर,,, रायपुर के मेयर मीनल चौबे के बेटे मेहुल चौबे का सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाना अब भारी पड़ गया है! इस घटना के बाद पुलिस ने मेहुल चौबे के साथ उसके दो दोस्तों पिंटू चंदेल और मनोज गौतम को गिरफ्तार कर लिया है! यह मामला 28 फरवरी का है! जब मेहुल चौबे ने अपने जन्मदिन के मौके पर सड़क के बीचोंबीच केक काटा और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया!
सड़क पर केक काटने का यह वीडियो वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया! मेयर मीनल चौबे ने इस घटना पर माफी भी मांगी थी! और कहा था! कि उनके बेटे को समझाइश दी गई है! उन्होंने यह भी बताया कि वह शासन-प्रशासन का पूरा सम्मान करती हैं! और इस प्रकार की घटना से अगर किसी को कोई परेशानी हुई हो तो वह उसके लिए खेद व्यक्त करती हैं!
वहीं, पुलिस ने इस मामले में प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है! और मामले की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है! मेयर ने यह भी कहा कि बच्चों को यह समझना चाहिए कि सड़क पर नहीं, बल्कि घर के अंदर ही केक काटना चाहिए!
इस घटना ने एक बार फिर सड़कों पर हो रहे ऐसे उल्लंघनों की ओर ध्यान आकर्षित किया है! जिनसे सुरक्षा और कानून का उल्लंघन होता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
