Tue. Nov 3rd, 2026

सीपत थाना क्षेत्र के मंदिरों में करता था, चोरी 2 आरोपी को किया गिरफ्तार…

बिलासपुर,,, सीपत पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए मंदिर से तांबे के नाग, कलश, त्रिशूल और अन्य सामग्री चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है! आरोपी अमन साहू और अर्जुन देवार ने ग्राम कर्रा के शिव मंदिर से कीमती सामान की चोरी की थी!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी 2025 को प्रार्थी कुंजराम पटेल ने सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी! कि ग्राम कर्रा स्थित शिव मंदिर से तांबे के सर्प, कलश, त्रिशूल, घंटी सहित अन्य वस्तुएं चोरी हो गईं! जिनकी कुल कीमत लगभग 35,000 रुपये थी!  पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की और पहले से चोरी के आरोप में निगरानी में चल रहे अमन साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की! आरोपी ने अर्जुन देवार के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था! जिसे स्वीकार किया!

दोनों आरोपियों से चोरी किया गया सामान बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया! उन्हें बाद में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया! इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी और उनके टीम का सराहनीय योगदान रहा!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed