
बिलासपुर,,, बिलासपुर में महापौर और पार्षदों के शपथग्रहण समारोह में एक मजेदार घटना घटी, जिसमे नगर निगम के पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेश सिंह और भाजपा नेता राकेश तिवारी को पुलिस ने VIP गेट से अंदर जाने से रोक दिया! बता दे दोनों नेता समारोह में शिरकत करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनके परिचय के बावजूद उन्हें VIP गेट से जाने की अनुमति नहीं दी! आखिर क्यों?
राजेश सिंह और राकेश तिवारी ने पुलिस को अपना परिचय देने के बाद भी VIP गेट से अंदर प्रवेश की उम्मीद लगाई थी साथ ही उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करीबी अजय कुलपहाडी ने भी अपना परिचय दिया लेकिन पुलिस ने साफ मना कर दिया! थोड़ी देर तक दोनों नेताओं और पुलिस के बीच बहस होती रही! और फिर नेताओं को समझ में आ गया कि VIP गेट से आगे बढ़ने का रास्ता बंद है!
अब क्या? दोनों नेता थोड़ी नाराजगी के बाद सामान्य गेट से समारोह में पहुंचे! इस पूरे घटनाक्रम ने उपस्थित दर्शकों को हंसी का मौका दे दिया! क्योंकि यह सोचने वाली बात थी! कि VIP गेट का ताला किसके लिए था! और पुलिस ने यह निर्णय क्यों लिया!
यह घटना अब स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है! भाजपा नेता और उनके समर्थक इसे पुलिस द्वारा की गई उपेक्षा मानते हैं! जबकि पुलिस ने इसे सुरक्षा कारणों से उठाया गया कदम बताया है! अब देखना यह है! कि इस “गेट” विवाद से आगे राजनीतिक तूफान कितनी तेजी से उठता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
