
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक 16 साल की छात्रा की मौत ने सबको हिला कर रख दिया! शनिवार को 9वीं कक्षा की छात्रा अपनी सहेली के जन्मदिन मनाने के लिए घर से निकली थी! लेकिन यह दिन उसके लिए मौत का दिन बन गया! ऐश्वर्या अंपायर नामक सोसाइटी की 11वीं मंजिल से गिरने के बाद छात्रा का सिर जमीन से टकराकर बुरी तरह फट गया! जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई!
मृत छात्रा के परिजनों का कहना है! कि उनकी बेटी घर से दोपहर में अपनी सहेली के साथ जन्मदिन मनाने के लिए निकली थी! हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है! कि वह किस से मिलने गई थी! और क्या वहां कुछ और घटित हुआ! पुलिस का मानना है! कि यह घटना एक आत्महत्या हो सकती है! या फिर किसी ने उसे जानबूझकर धक्का दिया!
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है! आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है! और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं! इसके अलावा पुलिस को छत पर कुछ सामान भी मिला है! जिसमें ईयरफोन, आईफोन, चश्मा और चप्पल शामिल हैं! जो संभवतः मृतिका के हो सकते हैं! छात्रा की मोपेड ( एक्टिवा बाईक) भी सोसाइटी के परिसर में खड़ी मिली थी! जिसमें एक गिफ्ट रखा हुआ था!
इस दुखद घटना को लेकर पुलिस ने यह भी बताया कि छात्रा के पास से एक लाइब्रेरी फीस पेमेंट की पर्ची भी मिली है! जो यह संकेत देती है! कि छात्रा उस दिन कुछ और काम करने आई थी! लेकिन यह सब जानकारी इस रहस्यमय मौत के पीछे का सच उजागर नहीं कर पा रही है!
अभी तक यह पता नहीं चल पाया है! कि छात्रा की मौत हादसा था! या फिर किसी ने उसे धक्का दिया! पुलिस की जांच जारी है! और जल्द ही इस मामले की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
