Breaking
7 Sep 2026, Mon

ऑपरेशन प्रहार के तहत बलात्कार के फरार आरोपी को रायगढ़ से किया गिरफ्तार…



बिलासपुर,,, प्रार्थिया ने दिनांक 19.10.2025 को थाना सिरगिटटी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी धर्नुजय यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दैहिक शोषण किया और बाद में अपना मोबाइल बंद कर बिलासपुर से फरार हो गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को सूचित किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रजनीश सिंह द्वारा टीम गठित कर आरोपी की लगातार तलाश की गई, लेकिन आरोपी रायगढ़ और आसपास के शहरों में अपना ठिकाना बदल-बदल कर छिपा हुआ था।

दिनांक 01.03.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित लंबित अपराधों को शीघ्र निपटाने का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद सिरगिटटी पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी धर्नुजय यादव को दिनांक 02.03.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी – धर्नुजय यादव पिता अश्वनी यादव, उम्र 25 साल, निवासी गिरवानी थाना पूंजी पथरा जिला रायगढ़, हाल मुकाम अमलीपाली थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ (छ.ग.)।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed