
बिलासपुर,,, कोटा पुलिस ने जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की! पुलिस ने ग्राम दर्रीकापा में छापेमारी कर 510 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की और आरोपी के घर से 500-600 किलो महुआ लहान मौके पर नष्ट किया!

यह छापेमारी 1 मार्च 2025 को शाम 8 बजे के आसपास थाना कोटा के प्रभारी आईपीएस सुमित कुमार धोत्रे के नेतृत्व में की गई! विशेष टीम के साथ पुलिस ने ग्राम दर्रीकापा के निवासी आरोपी रोशन खांडे (पिता: राजाराम खांडे, उम्र: 24 वर्ष) के घर पर छापा मारा, जहां अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री का मामला सामने आया!
इस छापेमारी में पुलिस ने 510 लीटर कच्ची महुआ शराब, 6 नग एल्युमिनियम डेचकी, 1 गैस चूल्हा, और 1 गैस सिलेंडर बरामद किए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹1,02,000/- है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) क, 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया, और न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने आईपीएस सुमित धोत्रे और उनकी टीम की इस बड़ी कार्रवाई की सराहना की है! जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए कड़ी मेहनत की जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
