
बिलासपुर,,, जिले के तोरवा क्षेत्र में एक शिक्षक अनीश मसीह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं! शिक्षिका ने आरोप लगाया कि अनीश मसीह ने उसे धर्मांतरण के लिए दबाव डाला और साथ ही कई बार छेड़खानी भी की! इस घटना ने तब तूल पकड़ा जब शिक्षिका के परिजनों और हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी मिली और वे शिक्षक के घर पहुंच गए!

तोरवा स्थित स्वास्तिक कॉलोनी में अनीश मसीह के घर पहुंचे परिजनों ने शिक्षक से इस मामले पर बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया! गुस्साए परिजनों ने शिक्षक की जमकर पिटाई की, और यह सारा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया! वीडियो में साफ देखा जा सकता है! कि शिक्षक को चप्पल से पीटा जा रहा है!
पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया और दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है! बताया जा रहा है! कि शिक्षक अनीश मसीह ने अपनी सहकर्मी शिक्षिका को अश्लील मैसेज भी भेजे थे! जिससे मामला और गंभीर हो गया! अब पुलिस मामले की जांच कर रही है! और यह देखना बाकी है! कि इस विवाद में क्या नया मोड़ आएगा!
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है! और लोग इस विवाद को लेकर चर्चा कर रहे हैं! कि आखिरकार शिक्षा क्षेत्र में इस तरह की अनैतिक हरकतें क्यों बढ़ रही हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
