
00 घटना दिनाँक से फरार था आरोपी, 02 वर्ष बाद पुलिस को मिली सफलता।
00 कोयले की अफरा-तफरी के दो मामलों में था आरोपी।
गिरफ्तार आरोपी –
बिलासपुर,,, रतनपुर पुलिस ने 2 साल बाद कोयला अफरा-तफरी के मामले में फरार आरोपी रमाकांत मौर्य ऊर्फ रोमी मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है! आरोपी पर गेवरा खदान से उच्च गुणवत्ता का कोयला चोरी कर मिक्स कोयला लोड करने का आरोप था! पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर से पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।
प्रार्थी संतोष सिंह मैनेजर फिल कम्पनी का थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि गेवरा खदान से कोयला लोड कर घुटकु कोल वाशरी के लिये निकला था! वाहन के ड्राईवर के द्वारा अपने ट्रेलर मालिक शारदा राठौर, मौर्या कोल डिपो के मालिक रोमी मौर्या, मौर्या कोल डिपो के सुपरवाईजर अजय कुमार सिंह व लोचन रजक के साथ मिलकर मौर्या कोल डिपो मोहतराई में ट्रेलर में लोड उच्च गुणवत्ता के कोयला को मौर्या कोल डिपो में खाली कर खराब गुणवत्ता के मिक्स कोयला को लोड कर घुटकु कोल वाशरी पहॅुचाया है, कि रिपोर्ट पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना रतनपुर में अप.क्र. 504/2022 व अप.क्र. 533/2022 धारा 407,411,34 भादवि अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण के आरोपी वाहन चालक बसंत कुमार, वाहन स्वामी शारदा राठौर, सुपरवाईजर अजय कुमार सिंह व लोचन रजक पुर्व में गिरुफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। तथा दिनाँक घटना से एक अन्य फरार आरोपी मौर्या कोल डिपो का संचालक रमाकांत मौर्य ऊर्फ रोमी मौर्य की लगातार पता तलाश की जा रही थी। जिसके घर में होने की सूचना को थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान के उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम दयालबंद बिलासपुर से आरोपी रमाकांत ऊर्फ रोमी मौर्य को अभिरक्षा में थाना लाकर पुछताछ किया गया। घटना के बारे में पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा कोयला की अफरा-तफरी करना स्वीकार करने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान थाना प्रभारी रतनपुर, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. विजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।
आरोपी 👇👇
रमाकांत मौर्य ऊर्फ रोमी मौर्य पिता बंधुलाल मौर्य उम्र 39 वर्ष निवासी मधुबन रोड दयालबंद थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर, जिला बिलासपुर छ.ग.।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
