
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ घुटकू में बड़ी कार्रवाई की गई है! अवैध रूप से शराब निर्माण करने वाले कोचिया के बेजा मकान को धराशायी कर दिया गया है! दरअसल शराब कोचिया केदार लोनिया तीन-चार साल पहले गांव के सार्वजनिक उपयोग की जमीन में कब्जा कर पक्का मकान बना लिया था!

इस मकान का उपयोग वह अवैध शराब निर्माण में करता था और आस-पास के गांवों में शराब बेचा करता था! इस जगह पर अवैध रूप से लोगों को शराब भी पिलाया करता था! तहसीलदार श्रद्धा सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर बेजा कब्जा को बुलडोजर से ढहा दिया! केदार लोनिया के विरूद्ध आबकारी एक्ट सहित 4 अपराध दर्ज हैं! इस सिलसिले में वह जेल में निरूद्ध है। इसके अलावा भी गांव में आधा दर्जन और कोचिया चिन्हित किए हैं! उनके विरूद्ध भी अगले दिनों में कार्रवाई की जायेगी! कार्रवाई में कोनी टीआई नवीन देवांगन,राजस्व निरीक्षक होमेश्वर प्रताप सिंह, पटवारी सूर्य प्रकाश शुक्ला, अमित तिर्की, कोटवार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
