
बिलासपुर,,, थाना सरकंडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी देवी प्रसाद कुर्रे को गिरफ्तार किया है। साइबर टीप लाईन से प्राप्त शिकायत पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 67बी आई.टी. एक्ट, 15 पॉक्सो एक्ट और 201 भादवि के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी के मोबाइल टावर लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशों में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
थाना – सरकंडा जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
अप.क्र. – 325/2025, धारा – 67बी आई.टी. एक्ट, 15 पॉक्सो एक्ट 201 भादवि
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा समीक्षा बैठक दौरान महिला एवं बच्चों की अश्लील फोटो/विडियो प्रसारित करने के संबंध में साइबर टीप लाईन पोर्टल में प्राप्त की शिकायतों पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किये हैं, जिसके परिपालन में थाना सरकण्डा मंे साइबर टीप लाईन की प्राप्त शिकायत पर अप.क्र. 325/2025, धारा – 67बी आई.टी. एक्ट, 15 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान मोबाईल टावर लाकेेशन आई.पी.एड्रेस एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी देवी प्रसाद कुर्रे द्वारा अपने मोबाईल से महिला एंव बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो/विडियो अपलोड/प्रसारित करना पाये जाने से आरोपी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार, सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी देवी प्रसाद कुर्रे को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपने उक्त मोबाईल को खराब होने से फेंक देना किन्तु उपयोग किये जाने वाले सिम नम्बर का वर्तमान में भी उपयोग करना बताने पर प्रकरण में 201 भादवि जोड़ा गया एवं आरोपी देवी प्रसाद कुर्रे को आज दिनांक 02.03.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
अप.क्र. – 325/2025, धारा – 67बी आई.टी. एक्ट, 15 पॉक्सो एक्ट 201 भादवि
नाम आरोपी:- 👇👇
देवी प्रसाद कुर्रे पिता चंद्रषेखर कुर्रे उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम भौवाकापा थाना कोटा, हा.मु. अटल आवास खमतराई, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
