
बिलासपुर,,, कोटा थाना पुलिस ने चोरी के सामान से भरे एक कबाड़ी वाहन को पकड़ते हुए बड़ी कार्यवाही की है! पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए गए चेतना अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई! 1 मार्च 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोटा पुलिस ने जरहागांव से कोटा आ रहे एक वाहन को लखोदना मोड पर पकड़ा, जिसमें चोरी के लोहे के टिन, छड़ और अन्य कबाड़ का सामान रखा हुआ था!

वाहन की तलाशी के दौरान 20 क्विंटल कबाड़ बरामद हुआ, जिसकी कुल कीमत 50,000 रुपये बताई गई! साथ ही, वाहन की कीमत भी 2,50,000 रुपये आंकी गई! पुलिस ने आरोपी सोनू राम साहू (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया, जो कि मुंगेली जिले के बरेला थाना क्षेत्र का निवासी है!
यह कार्रवाई एसपी श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक राज सिंह, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे और प्रधान आरक्षक घनश्याम आदिल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कोटा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस चोरी और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और आगामी दिनों में भी इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
