
बिलासपुर,,, थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) में 02 मार्च 2025 को कोटसागर मेला के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात मचाने की सूचना पर कोटा पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की! पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया! आरोपियों के खिलाफ धारा 128 बी. एन. एस. एस. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई! और उन्हें माननीय अनुविभागीय अधिकारी कोटा के समक्ष बॉन्ड ओवर की कार्यवाही के लिए भेजा गया!

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक राज सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई!
पुलिस की तत्परता और सख्त कदमों से यह साबित हुआ कि कोटा पुलिस किसी भी असामाजिक गतिविधि को सहन नहीं करेगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कानून का पालन कराया जाएगा!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
